पीएम श्री राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नादौन में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेने
थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने के बारे में किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। पीएम श्री राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नादौन में शनिवार को बैग फ्री डे मनाया गया। इस मौके पर रोड सेफ्टी एवं नशा मुक्ति क्लब की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। रोड सेफ्टी क्लब के नोडल अधिकारी संजीव कुमार प्रवक्ता संस्कृत ने बताया कि पुलिस थाना नादौन के थाना प्रभारी निर्मल सिंह और एएसआई राज कुमार ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के बारे में जानकारी दीं। उन्होंने हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवर स्पीड, ड्रिंक एंड ड्राइव, ट्रिपलिंग, इंश्योरेंस पॉलिसी, मोटर व्हीकल एक्ट आईपीसी की विभिन्न धाराओं में जुर्माने के बारे में विस्तारपूर्वक जागरूक किया।
संजीव ने छात्रों को ड्रग एब्यूज, नशे से बचने के लिए, साइबर क्राइम इत्यादि के बारे में बहुत ही विस्तार पूर्वक जानकारी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिली मोहम्मद पोसवाल ने भी समस्त छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित और जागरूक किया। इस मौके पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य डॉ. सतीश शर्मा, सुशील कुमार शर्मा, कुलदीप कुमार, जोगिंदर कुमार, अंबिका शर्मा, तारा देवी आदि उपस्थित रहे।