फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: संस्कृत दिवस पर विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

Fri, 28 Aug 2026 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पीएम श्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नादौन में वीरवार को संस्कृत दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकालकर संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार और भारतीय संस्कृति से जुड़ने का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम प्रधानाचार्य राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। संस्कृत सप्ताह के तहत 25 से 31 अगस्त तक विद्यालय में श्लोक उच्चारण, संस्कृत गीतिका, नारा लेखन, पेंटिंग सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं और गतिविधियां करवाई जा रही हैं।
संस्कृत दिवस पर विद्यार्थियों ने संस्कृत भाषा से संबंधित पेंटिंग और नारे तैयार किए तथा तख्तियां लेकर जागरूकता रैली निकाली। संस्कृत अध्यापक आचार्य नरेश मलोटिया ने कहा कि संस्कृत ही संस्कृति और संस्कारों का मूल है।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों से संस्कृत को केवल विषय के रूप में न पढ़कर भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति और जीवन-मूल्यों से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त तक संस्कृत सप्ताह के तहत अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें