फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान जोखिम में डाल बसों की छत पर सफर

Wed, 24 Feb 2016 05:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कई बार विभागीय कार्रवाई के बावजूद कुछ निजी बस ऑपरेटर सुधरने को तैयार नहीं है। जान जोखिम में डालकर निजी बसों की छतों पर लोग सफर कर रहे हैं। बस ऑपरेटर मोटी कमाई के चक्कर में यात्रियों को बस की छतों पर चढ़ा रहे हैं। दोषी बस ऑपरेटरों के खिलाफ कार्रवाई का भी प्रावधान है।
विज्ञापन


इसके बावजूद बेखौफ बसों की छतों पर सवारियां को बैठाया जा रहा है। कमाई के चक्कर में यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगाई जा रही है। सुबह के समय लोकल रूटों पर चलने वाली निजी बसों के ऑपरेटर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

कॉलेज और स्कूल जाने वाले छात्रों को बसों में ठूंस-ठूंस कर भरा जा रहा है। बस के भीतर जगह न होने पर अन्य छात्रों को बस की छत पर चढ़ाया जा रहा है। निजी बस ऑपरेटरों को विभागीय कार्रवाई का जरा भी भय नहीं है।
विज्ञापन


हालांकि, विभाग कई बार दोषी बस ऑपरेटरों के विरुद्ध कार्रवाई कर चुका है। इसके बावजूद विभागीय कार्रवाई का असर कई जगहों पर देखने को नहीं मिल रहा।

लोगों अजय कुमार, विवेक कुमार, संतोष कुमार, संजय कुमार, अनीता देवी, सुषमा देवी ने नियमों की अवहेलना करने वाले बस ऑपरेटरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


संबंधित बस ऑपरेटरों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। विभाग दोषी ऑपरेटरों का चालान और बस का रूट भी रद्द कर सकता है।

- वीके महाजन, आरटीओ, हमीरपुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें