फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: विद्यार्थियों ने निभाई सत्ता पक्ष और विपक्ष की भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंगस में हुई युवा संसद
विज्ञापन

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की जानकारी देना रहा युवा संसद का उद्देश्य
संवाद न्यूज एजेंसी

रंगस (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रंगस में वीरवार को जोश और उत्साह के साथ युवा संसद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और संसद की कार्यवाहियों को करीब से समझने का मौका पाया। युवा संसद का उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की जानकारी देना और उन्हें राजनीति, प्रशासन और कानून के प्रति जागरूक बनाना था। विद्यार्थियों ने संसद की विभिन्न भूमिकाओं जैसे प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता, मंत्री और सांसदों की भूमिकाओं का निर्वहन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने संसद की वास्तविक कार्यवाहियों का अनुकरण करते हुए विभिन्न विषयों पर चर्चा की, प्रश्न पूछे और विधेयकों पर बहस की। इसके माध्यम से उन्होंने न केवल संसद की प्रक्रिया को समझा बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों को भी आत्मसात किया।
विज्ञापन



इस युवा संसद में अध्यक्ष के रूप में सुहानी ने शानदार अभिव्यक्ति दी। अंजलि, नजमा, खुशबू, राधिका, आदित्य, समीक्षा, अंजली, आर्यन, रिया, पलक और समीक्षा ने सरकार की भूमिका निभाई और विपक्ष में अंशिका, खुशबू, विकास, नितिन, आशुतोष, साहिल, वंशिका, रुबिया, राधिका, अंजलि, मोहित और मुनाजिर ने अपनी जोरदार उपस्थिति सुनिश्चित की। कार्तिक राजू, वंश, रिहान महासचिव तथा सागर व शुभम ने मार्शल की भूमिका में रहे। प्रधानाचार्य नरेश ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनने में सहायता करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और ऐसे आयोजनों को भविष्य में भी जारी रखने का आश्वासन दिया। इस अवसर विद्यालय स्टाफ में जगवीर, कुलवीर, रेखा, राजेश, ममता, मनोरमा, अर्पणा, सविता, मीनाक्षी, अरविंद, , दिलीप, सुनीता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें