फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ब्रिगेडियर वीरेंद्र कुमार ने मेधावी बच्चों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। भोरंज उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महल में ब्रिगेडियर वीरेंद्र कुमार ने स्कूल के प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतिभाशाली सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सीमा डोगरा ने की और ब्रिगेडियर वीरेंद्र कुमार बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सीमा डोगरा ने उन्हें टोपी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। ब्रिगेडियर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि भारतीय सेना देश की सीमाओं की रक्षा करने में अदम्य साहस से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह देश भक्ति व देश की सच्ची सेवा है। हाल ही में कर्नल एसएस रावत की अध्यक्षता में 4 एचपी इंडिपेंडेंट कंपनी एनसीसी हमीरपुर ने कंपनी स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया है। इसका थीम था भारत के भविष्य में एनसीसी कैडेट का योगदान। इस प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महल की एनसीसी प्रथम वर्ष की कैडेट दिव्यांशी ने प्रथम स्थान हासिल कर 1000 की इनामी राशि प्राप्त की है। स्कूल प्रशासन ने एनसीसी कैडेट की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कर्नल एसएस रावत का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रुतिका, सेवानिवृत्त प्रवक्ता कमलेश भोगल, भारतीय सेना से सेवानिवृत्त विनोद कुमार व स्कूल स्ताफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें