कॉलेज में दाखिले को उमड़ी भीड़।
- फोटो : file photo
कॉलेज में दाखिले को लेकर युवाओं में भारी क्रेज है। डिग्री कॉलेज हमीरपुर में दाखिला के लिए शनिवार शाम तक पांच हजार प्रोस्पेक्टस बिके। कॉलेज में प्रवेश को लेकर शनिवार देर शाम तक युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। मेरिट आधार पर कट लिस्ट सोमवार दोपहर बाद एक बजे नोटिस बोर्ड पर लगा दी जाएगी।
डिग्री कॉलेज हमीरपुर में केमिस्ट्री के लिए 329, बॉटनी में 178, जूलॉजी में 250, फिजिक्स में 319, कंप्यूटर एप्लीकेशन में 147, कॉमर्स में 276, पब्लिक एड में 43, सोशियोलॉजी में 55, म्यूजिक में 17, इकोनोमिक्स में 64, हिस्ट्री में 71, संस्कृत में आठ, अंग्रेजी में 72, सामाजिक विज्ञान में 112, हिंदी में 87, ज्योग्राफी में 65, फिजिकल एजूकेशन में 39, जर्नलिज्म में 43 और गणित में 252 छात्रों ने आवेदन किया है।
मेरिट के आधार पर छात्रों की कट लिस्ट सोमवार दोपहर बाद एक बजे नोटिस बोर्ड पर लगा दी जाएगी।
प्राचार्य प्रो. हरदेव जंवाल ने बताया कि आवेदन के लिए शनिवार शाम तक करीब पांच हजार आवेदन पत्र बिके हैं। कट लिस्ट सोमवार दोपहर बाद एक बजे नोटिस बोर्ड पर लगा दी जाएगी।