फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हीरानगर में चिल्ड्रन पार्क के पास बनेगा स्ट्रीट फूड हब

Wed, 10 Jun 2026 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नगर निगम हमीरपुर के तहत हीरानगर के समीप चिल्ड्रन पार्क के समीप बनने वले स्ट्रीट फूड हब में बनने - फोटो : 1
विज्ञापन
हमीरपुर। स्ट्रीट फूड के शौकीनों को जल्द ही हमीरपुर में एक ही स्थान पर विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लेने की सुविधा मिलेगी। नगर निगम क्षेत्र के हीरानगर के समीप आधुनिक स्ट्रीट फूड हब का निर्माण किया जाएगा, जिस पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

लंबे समय से भूमि चयन को लेकर अटकी इस महत्वाकांक्षी योजना को अब नया ठिकाना मिल गया है। नगर निगम द्वारा परियोजना से हाथ पीछे खींचने के बाद जिला प्रशासन ने वन विभाग के सहयोग से इसके निर्माण का जिम्मा संभाला है।
स्ट्रीट फूड हब के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है और वन विभाग ने पहले चरण का ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया है। पहले चरण में करीब 50 लाख रुपये की लागत से प्रवेश द्वार, फाउंटेन और तीन फूड स्टॉल विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन

विभाग ने इसे एक माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। गौरतलब है कि 20 अक्तूबर 2024 को मुख्यमंत्री सुक्खू ने हमीरपुर दौरे के दौरान पक्का भरो में इस परियोजना की आधारशिला रखी थी।
बाद में स्थान की कमी और अन्य कारणों से प्रस्तावित स्थल में बदलाव किया गया। विभिन्न विकल्पों पर विचार के बाद अब परियोजना को हीरानगर के समीप अंतिम रूप दिया गया है।
प्रस्तावित स्ट्रीट फूड हब में लोगों को विविध खाद्य व्यंजनों के साथ बच्चों के लिए मनोरंजन और खेलने की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। प्रशासन का मानना है कि यह परियोजना न केवल स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी, बल्कि हमीरपुर की नई पहचान भी स्थापित करेगी।


कोट्स :

प्रोजेक्ट को पहले नगर निगम के हवाले किया था, लेकिन उन्होंने इसका निर्माण करने में असमर्थता जताई है। अब इस प्रोजेक्ट को वन विभाग को सौंपा है। -अभिषेक गर्ग, एडीसी हमीरपुर


स्ट्रीट फूड हब का निर्माण एक करोड़ रुपये से किया जाएगा। पहले चरण में 50 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई है। इसके बाद दूसरे चरण में इसका निर्माण पूरा होगा। -अंकित कुमार, डीएफओ हमीरपुर

नगर निगम हमीरपुर के तहत हीरानगर के समीप चिल्ड्रन पार्क के समीप बनने वले स्ट्रीट फूड हब में बनने- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें