फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बावड़ी के पानी का सैंपल फेल, दो और विद्यार्थी पीलिया की चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा में पीलिया का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को स्कूल में दो अतिरिक्त विद्यार्थियों में पीलिया के लक्षण पाए गए। दोनों विद्यार्थियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोटा में दवाई देकर घर भेज दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्कूल के साथ लगती बावड़ी से भरा गया पानी का सैंपल भी पीने योग्य नहीं पाया गया है। हालांकि, अभी तक पानी की बायोलॉजिकल रिपोर्ट आनी बाकी है। रिपोर्ट आने के बाद ही पानी में मौजूद बैक्टीरिया की पुष्टि हो सकेगी। पिछले आठ दिनों में स्कूल से विभिन्न कक्षाओं के 36 विद्यार्थी पीलिया की चपेट में आ चुके हैं, जिससे अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

स्कूल में बढ़ते पीलिया के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीते बुधवार को स्कूल के साथ लगती बावड़ी के पानी का सैंपल लेकर उसे सील कर दिया था। इससे पहले स्कूल की एक पानी की टंकी भी सील की जा चुकी है। बीते सप्ताह शुक्रवार को स्कूल में सात विद्यार्थियों में पीलिया के लक्षण पाए गए थे। इसके बाद शनिवार को तीन, रविवार को नौ, सोमवार को चार, मंगलवार को आठ, बुधवार को तीन और शुक्रवार को दो नए मामले सामने आने से स्कूल और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन छात्र की हालात नाजुक बनी हुई है। स्कूल में लगातार बढ़ते पीलिया के मामलों के बाद अभिभावकों में दहशत का माहौल है। कई अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से बच रहे हैं।

स्कूल के साथ बावड़ी से लिए गए पानी के सैंपल फेल हो गए हैं। बावड़ी का पानी पीने योग्य नहीं निकला है। स्कूल में दो अन्य विद्यार्थियों में पीलिया के लक्षण दिखे हैं। विद्यार्थियों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। -डॉ. अरविंद टंडन, बीएमओ बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें