हमीरपुर। मिनी सचिवालय हमीरपुर के परिसर में संविधान निर्माता डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस प्रतिमा का अनावरण 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती पर करने की योजना है।
संभावना है कि मुख्यमंत्री सुक्खू इस प्रतिमा का अनावरण करेंगे। हालांकि उनके आधिकारिक दौरे की सूचना नहीं है। लोक निर्माण विभाग ने प्रतिमा स्थापित करने के लिए कार्य शुरू कर दिया है।
मिनी सचिवालय हमीरपुर के प्रांगण में प्रतिमा के लिए ढांचा तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा प्रतिमा बनाने का कार्य गौतम स्टूडियो शिमला में किया जा रहा है। फाइन आर्ट्स के प्रो. सुनील दत्त के सहयोग से मूर्ति को बनाया जा रहा है। सात फुट ऊंची बनने वाले इस प्रतिमा पर दस लाख रुपये खर्च होंगे। यह प्रतिमा गन मैटल की होगी, जिसका वजन साढ़े पांच सौ किलोग्राम के करीब होगा। जिसके चलते किसी भी तरह के मौसम का इस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
गन मेटल, जिसे लाल पीतल भी कहा जाता है, तांबा, टिन और जस्ता का एक मिश्र धातु है।