प्रदेशभर से 965 स्वयंसेवी ले रहे हैं भाग, शिक्षा निदेशक ने जारी की अधिसूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। एनएसएस का राज्य स्तरीय मेगा शिविर छह जनवरी से दस जनवरी तक ऊना जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां में लगेगा। इसके लिए प्रदेश उच्चतर विभाग के निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा ने अधिसूचना जारी की।
शिविर में प्रदेशभर के करीब 965 स्वयंसेवी भाग लेंगे। कैंप में भाग लेने वाले स्वयं सेवियों को पांच जनवरी शाम तक पहुंचना होगा। राज्य स्तरीय मेगा कैंप में हमीरपुर जिला के 40 लड़के और 40 लड़कियों स्वयंसेवी के रूप में भाग लेगी। बिलासपुर से 56, चंबा से 100, कांगड़ा से सबसे अधिक 204, किन्नौर के 8, कुल्लू से 46, मंडी से 154, शिमला से 82, सिरमौर से 70, सोलन से 75 व ऊना से 90 स्वयंसेवी भाग लेंगे।
सभी स्वयंसेवियों का जिला स्तरीय कैंप से चयन हुआ है। कैंप के सफल आयोजन के लिए शिक्षा विभाग ने 25 कार्यक्रम अधिकारी तैनात किए हैं। जिला हमीरपुर राष्ट्रीय सेवा योजना के समंवयक एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू के अंग्रेजी प्रवक्ता राम लाल ने बताया कि हमीरपुर के 80 स्वयंसेवी राज्य स्तरीय कैंप में भाग लेंगे।