फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक खेती से तैयार फसलों को उच्च दाम दे रही प्रदेश सरकार : बिट्टू

Sun, 20 Jul 2025 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बल्ह बुधाणा गांव में आयोजित कार्यक्रम में जन समस्याएं सुनते मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुन
विज्ञापन
हमीरपुर। कृषि विभाग की ओर से आतमा परियोजना के तहत शनिवार को बल्ह बुधाणा गांव में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की के लिए 40 रुपये, गेहूं के लिए 60 रुपये और हल्दी के लिए 90 रुपये प्रति किलोग्राम उच्च दाम तय करके प्रदेश के किसानों को बहुत बड़ी सौगात दी है। प्रदेश सरकार बड़े पैमाने पर प्राकृतिक खेती को प्रेरित एवं प्रोत्साहित कर रही है। इस योजना का लाभ उठाकर प्रदेश के किसान अपनी आय में कई गुणा वृद्धि कर सकते हैं। सभी किसानों को इसका भरपूर लाभ उठाना चाहिए तथा प्राकृतिक खेती को अपनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस विधि से तैयार फसलों से जहां किसानों की आय बढ़ेगी, वहीं उपभोक्ताओं को सुरक्षित अन्न मिलेगा। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं और इनमें से कई समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया और अन्य जनसमस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गांव में पानी के टैंक का निर्माण किया जाएगा तथा सोलर लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

वहीं, सड़क की समस्या के समाधान के लिए भी त्वरित कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने प्राकृतिक खेती से जुड़ने के इच्छुक किसानों को मौके पर ही पंजीकरण प्रपत्र भी प्रदान किए। इससे पहले आतमा परियोजना के परियोजना निदेशक डॉ. नितिन शर्मा, उपपरियोजना निदेशक डॉ. राकेश धीमान और डॉ. राजेश शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा जिला में आतमा परियोजना के माध्यम से आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद वह सासन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। यहां पर अपनी मां के नाम से 3100 रुपये दान दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें