फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: राज्य समन्वयक ने किया भुक्कड़ और अमरोह स्कूल का निरीक्षण

Tue, 28 Apr 2026 06:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ और अमरोह में वोकेशनल शिक्षा के राज्य समन्वयक दीप कुमार सोयल ने हेल्थकेयर लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने इस मौके पर विभाग की ओर से जारी अनुदान खर्च करने के तरीके बताए। बच्चों को हेल्थकेयर विषय के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

सरकार और शिक्षा विभाग नई शिक्षा नीति के तहत सरकारी स्कूलों में वोकेशनल शिक्षा को महत्व दे रहा है ताकि बच्चों का भविष्य वोकेशनल विषय से उज्ज्वल हो सके। स्कूल के प्रधानाचार्य देशराज कमल ने कहा कि हेल्थकेयर में मेधावी बच्चों के कौशल विकास के लिए पीजीआई चंडीगढ़ का भ्रमण करवाया जाएगा। उनके रहने व ठहरने की निशुल्क व्यवस्था विभाग करेगा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमरोह के प्रधानाचार्य राजेंद्र चौहान ने कहा कि राज्य समन्वयक दीप कुमार सोयल ने स्कूल के हेल्थकेयर लैब का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें