फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राणा अपना फायदा देखकर किसी को भी दे सकते हैं धोखा : पठानिया

Tue, 28 Apr 2026 05:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला हितैषी होने का ढोंग करती भाजपा, झूठे वायदों से तंग लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। पूर्व विधायक राजेंद्र राणा अपना फायदा देखकर किसी को भी धोखा दे सकते हैं। वे न किसी दल के पक्षधर रहे हैं और न ही भविष्य में हो सकते हैं। ये आरोप कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया ने हमीरपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान लगाए। राणा छटपटाहट में आए दिन सरकार, मुख्यमंत्री और अन्यों पर अनाप शनाप बयानवाजी करते हैं। जनता उनके मंसूबों को पहचान चुकी है। यही हाल हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा का है। महिला हितैषी होने का ढोंग करने वाले भाजपा नेता एक नहीं कई बार स्वयं अपनी पोल खोल चुके हैं। उन्होंने कहा कि 1500 न देने का झूठा ढोल पीटने वाले ये क्यों नहीं बताते कि 15 लाख कब देने हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वास्तव में भाजपा में ही केंद्रीय हाई कमान के झूठे वादों से लोग तंग आ चुके हैं, लेकिन मजबूरी में सब सहन करना पड़ रहा है। वर्तमान में करोड़ों के हो रहे विकास ही व्यवस्था परिवर्तन है, जो भाजपाइयों को सहन नहीं हो पा रहा है। हमीरपुर में बस अड्डे के निर्माण पर जो आरोप राणा लगा रहे हैं, उसमें वे साक्ष्य क्यों नहीं पेश करते हैं। केवल झूठी बातें बोलकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर अन्य कांग्रेसी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें