फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवक्ता अजय शर्मा ने योग के उत्थित पद्मासन में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

विज्ञापन
उत्थित पद्मासन का प्रदर्शन करके वर्ल्ड बुक ऑफ योग रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाने वाले प्रवक्त? - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्राम पंचायत बोहणी के गांव गुधवीं के अजय शर्मा ने एक मिनट में 110 बार तेज गति से उत्थित पद्मासन का प्रदर्शन करके बुक ऑफ योग वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। अजय शर्मा ने एबीवाईएम की ओर से करवाए गए वर्ल्ड रिकॉर्ड कार्यक्रम के आयोजन में भाग लिया था। इसमें उन्होंने यह विश्व कीर्तिमान बनाया है।
विज्ञापन

अजय शर्मा वर्तमान में शिक्षा विभाग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटिहानी में लेक्चरर पद पर कार्यरत हैं और विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी भी हैं। अजय शर्मा ने वर्ष 2020 में वृक्षासन में एक घंटा 40 मिनट 30 सेकेंड स्थिर रहकर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
उत्थित पद्मासन में यह उनका दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड है। हाल ही में ऑल इंडिया सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता में अजय शर्मा ने गोल्ड मेडल जीता है तथा उन्हें फाइव स्टार वेलफेयर स्पोर्ट्स क्लब ने प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड से भी सम्मानित किया। एबीवाईएम संस्थान के सीईओ राकेश भारद्वाज ने कहा कि अजय शर्मा ने सबसे कठिन उत्थित पद्मासन में एक मिनट में 110 बार आसन लगाकर सबको अचंभित कर दिया।
विज्ञापन

इसके लिए संस्थान की ओर से उन्हें वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र व गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। अजय शर्मा ने चार विषयों में स्नातकोत्तर की डिग्री भी कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें