स्वास्थ्य खंड टौणी देवी में 13 से 31 मई तक होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
टौणी देवी (हमीरपुर)। टीबी संभावित मरीजों की जांच के लिए स्वास्थ्य खंड टौणी देवी के तहत 13 से 31 मई तक शिविरों को आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमेंं घर द्वार जाकर पोर्टेबल एक्सरे मशीन के माध्यम से स्क्रीनिंग करेंगी।
बीएमओ टौणी देवी रमेश रत्तू ने कहा कि 13 मई को आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनीरोपा में शिविर लगेगा। वहीं, 14 को पटनौण, 15 को पुहंज, 16 को उटपुर, 17 को भटेड़, 19 को बोडू, 20 को लोहाखर, 21 को झनिक्कर, 22 को थाना लोहारा, 23 को बलोह, 24 को बलूट, 26 को नोहारा, 27 को झनियारा, 30 को मट्टनसिद्ध और 31 मई को आयुष्मान आरोग्य मंदिर बोहनी में शिविर लगेगा। टीबी के लक्षण दिखने पर संबंधित मरीज का विधिवत डायग्नोज कर इलाज शुरू कर दिया जाएगा।
उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि टीबी की पुष्टि होने पर संबंधित व्यक्ति का निशुल्क इलाज शुरू कर दिया जाता है। छह महीने के भीतर टीबी को जड़ से नष्ट कर दिया जाता है।