फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एसपी ने किया वार अगेंस्ट ड्रग्स अभियान का आगाज

विज्ञापन
टाउन हॉल हमीपुर में आयोजित पुलिस के कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी व अन्य। संवाद
विज्ञापन
कहा, जिला में 68 लोग ऐसे हैं जो बार-बारे नशे के केस में जेल गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिले में नशीले पदार्थों के सेवन, इनकी तस्करी रोकने तथा नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने वार अगेंस्ट ड्रग्स अभियान शुरू किया है। एसपी भगत सिंह ठाकुर ने मंगलवार को टाउन हॉल में आयोजित कार्यशाला के दौरान इस अभियान का आगाज किया। कार्यशाला में पुलिस थाना हमीरपुर के अंतर्गत आने वाली 66 पंचायतों और नगर परिषद हमीरपुर के जनप्रतिनिधियों, स्कूलों और उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं, क्षेत्र के बुद्धिजीवियों तथा अन्य लोगों ने भाग लेकर नशा उन्मूलन का संकल्प लिया। एसपी ने कहा कि नशे को पूरी तरह खत्म करने के लिए महज पुलिस ही नहीं, बल्कि जिला के प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है। इसके खात्मे के लिए सभी जिलावासी पुलिस का सहयोग करें और वार अगेंस्ट ड्रग्स अभियान को एक जन आंदोलन का रूप दें। भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि इस अभियान को सुनियोजित ढंग से चलाया जाएगा तथा इसे जिले की प्रत्येक पंचायत के हर वार्ड तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान की विधिवत शुरुआत से पहले प्रारंभिक चरण में जिला पुलिस ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों में नशा उन्मूलन से संबंधित संगोष्ठियां आयोजित की हैं और अब इसमें सभी पंचायतों एवं शहरी निकायों के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवी वर्ग को भी जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि इसी कड़ी में जिला हमीरपुर के सभी थानों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों के लोगों के लिए कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इसकी शुरुआत हमीरपुर थाने से की जा रही है। इसी तरह अन्य थानों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में भी यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा नशा उन्मूलन अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। एसपी ने बताया कि जिले में 68 लोग ऐसे हैं जो बार बारे नशे के केस में जेल गए। कार्यशाला के दौरान जिला पुलिस की ओर से किए जा रहे नशा विरोधी कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा इससे संबंधित एक गीत भी दिखाया गया। एएसपी राजेश कुमार ने कार्यशाला के आयोजन में सहयोग एवं सक्रिय भागीदारी के लिए विभिन्न विभागों, शिक्षण संस्थानों और पंचायत जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन एसआई रीतू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें