फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम और पंचायत स्तर पर निपटाएं जमीनी मामले : चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम और पंचायत स्तर पर निपटाएं जमीनी मामले : चौधरी
विज्ञापन

कहा, हमीरपुर में हर कोर्ट में ढाई से तीन हजार मामले विचाराधीन
पंचायत बारीं में विधिक साक्षरता शिविर में किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
टौणी देवी (हमीरपुर)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर की ओर से रविवार को ग्राम पंचायत बारीं में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जेएमआईसी कोर्ट नंबर-4 गौरव चौधरी ने की। उन्होंने बताया कि जिला हमीरपुर क्षेत्रफल की दृष्टि से कम और जनसंख्या घनत्व में अधिक है और यहां पर अकसर जमीनी विवादों के मामले न्यायालय तक पहुंचते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि हम ग्राम या पंचायत स्तर पर इन मामलों को निपटाने की कोशिश करेंगे तो भी अधिकतर मामले सुलझाए जा सकते हैं। कानून जनता के हकों की सुरक्षा के लिए है। लेकिन, न्याय में समय लगता है, क्योंकि हमीरपुर में हर कोर्ट में ढाई से तीन हजार मामले विचाराधीन हैं। उन्होंने बताया कि लोग मामूली से मामूली विवाद को कोर्ट तक ले जाते हैं। जबकि वह निम्न स्तर पर सुलझाए जा सकते हैं। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश जसवाल ने भी कानून के बारे में लोगों को जानकारी दी। पंचायत प्रधान बवीता चौहान ने लोगों को पारिवारिक स्तर पर किए गए हर समझौते को लिखित करने की सलाह दी ताकि, भविष्य में विवाद उत्पन्न न हो। इस अवसर पर एसईवीपीओ किशोरी लाल ने पंचायत स्तर पर बनाई जाने विकासात्मक योजनाओं में लोगों की भागीदारी की अपील की। पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई ज्ञान चंद वर्मा ने लोगों से ट्रैफिक नियमों के पालन का आग्रह किया और कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 30 फीसदी दुर्घटनाओं में कमी आई है, जोकि सख्त कानून व जागरूकता का प्रमाण है। इस कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य प्रेम लता ठाकुर, वार्ड सदस्य ललिता कुमारी, उर्मिला कुमारी, सुलोचना देवी, सुरेंद्र कुमार, उधो राम, सचिव बलवीर सिंह सहित लगभग 150 लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें