एक माह के भीतर यदि बिजली बोर्ड के एमडी को नहीं बदला गया तो बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन राज्य स्तर पर प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन बोर्ड कार्यालय के घेराव के रूप में सचिवालय के बाहर धरना प्रदर्शन के रूप में या कर्मचारियों की ओर से कार्य का बहिष्कार करने के रूप में हो सकता है। यह बात राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के चौथी बार प्रदेश प्रधान बने कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने हमीरपुर में पत्रकार वार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि जो एमडी बोर्ड का संचालन सही से नहीं कर सकता उसे इस कुर्सी पर बैठने का हक नहीं है। मुख्यमंत्री से यह मांग की जाती है कि बोर्ड के एमडी को एक माह के भीतर बोर्ड से हटाया जाए। इससे पूर्व यूनियन के त्रैवार्षिक चुनाव करवाए गए। कुलदीप सिंह खरवाड़ा को प्रधान, सुंदर जिस्टू, जितेंद्र कुमार, पवन मोहल, कामेश्वर दत्त शर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान, झाबा राम, गुलशन कुमार, भगवान दास, ज्ञान सिंह कटवाल, नंद लाल, सचिन चंदेल, संजीव शर्मा, मनोज कुमार, मुनी लाल, रूप लाल शर्मा, भागमल राम, दौलत राम राणा, सुनीता कुमारी, सुधीर चौहान, दलीप सिंह, सुनील कुमार को उपप्रधान बनाया गया।
इसके अलावा हीरा लाल वर्मा को महासचिव, अशोक कुमार, जगमेल सिंह ठाकुर, जितेंद्र कुमार धीमान को उपमहासचिव, ओपी जस्टा, प्रशांत शर्मा, पंकज परमार, चंपा शर्मा, मुकेश कुमार, वेद राम ठाकुर को सह सचिव, मनोज सूद को मुख्य संगठन सचिव, रोशन लाल को वित्त सचिव, मदन लाल भारती को मुख्य लेखा परीक्षक और अनिल कुमार वर्मा को मुख्य सलाहकार बनाया गया। प्रधान खरवाड़ा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता बिजली बोर्ड में खाली चल रहे पदों के अलावा अन्य जरूरी पदों पर भर्ती करवाना और नए ज्वाइंन किए युवाओं को पदोन्नति एवं भत्ते दिलाना रहेगी।