फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बैरियर नंबर दो के पास सेप्टिक टैंक की बदबू से जवान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोने के लिए भी भूमि पर ही बिछाए गए हैं गद्दे, टीन के बनाए गए हैं शेड
विज्ञापन


बाबा बालक नाथ की नगरी दियोटसिद्ध में गेट नंबर दो के पास परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी

दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ की नगरी दियोटसिद्ध में लाखों श्रद्धालुओं और यातायात व्यवस्था को संभालने वाले जवानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गेट नंबर 2 बैरियर के पास बनाए गए तीन शेडों में तापमान इतना बढ़ जाता है कि यहां बैठना मुश्किल हो जाता है। इस बैरियर पर 24 घंटे नौजवान ड्यूटी पर रहते हैं। रविवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस, होमगार्ड के जवान 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहते हैं लेकिन न्यास प्रशासन की ओर से इन जवानों को मुहैया करवाने वाली सुविधा नाम मात्र है। वहीं, यहां पर पास में ही बने सेप्टिक टैंक के भरने के कारण यहां पर बदबू का आलम है। मंदिर न्यास इन जवानों की सुविधा के लिए कुछ नहीं करता। तीन टीन के शेड बनाए हैं। जहां बहुत गर्मी होती है। पंखे भी गर्म हवा देते हैं। इन जवानों को सोने के लिए भूमि पर ही गद्दे बिछाए गए हैं।
विज्ञापन



ऐसे में रात को कीड़ों का भी खतरा रहता है। शौचालय का सेप्टिक टैंक भरने से सारी गंदगी बाहर निकल गई है और यह टैंक इस शेड से कुछ ही फीट की दूरी पर है। जहां से इतनी बदबू निकलती है कि सांस लेना भी मुश्किल है। इस बारे में चकमोह पंचायत की प्रधान किरण देवी ने कहा कि चकमोह पंचायत खुला शौच मुक्त पंचायत है। यदि इस प्रकार से कोई सेप्टिक टैंक भर गया है तो इस बारे में प्रशासन से बात कर इस समस्या का समाधान किया जाएगा। इस मामले पर नवनियुक्त मंदिर अधिकारी संदीप चंदेल ने कहा कि इसकी सूचना उन्हें अभी मिली है। जल्द ही सफाई कर्मचारी भेज कर इस समस्या का हल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें