फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला को मिलीं 1260 सोलर स्ट्रीट लाइटें

Fri, 19 Feb 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला हिम ऊर्जा विभाग को इस बार 1260 सोलर स्ट्रीट लाइटें मिली हैं। विभाग पंचायतों की डिमांड पर सोलर लाइटें वितरित करेगा। सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद पंचायत को सोलर लाइटें दी जाएंगी। सोलर स्ट्रीट लाइट पर उपभोक्ता को 90 फीसदी सब्सिडी प्रदान की जाएगी। महज दस फीसदी खर्च ही उपभोक्ता को वहन करना होगा। हिम ऊर्जा विभाग की मानें, तो पंचायतों से लाइटों की डिमांड आ रही है। संबंधित पंचायत को प्रति सोलर स्ट्रीट लाइट 2219 रुपये जमा करवाने होंगे। इसके साथ ही पांच फीसदी विभागीय चार्ज लिया जाएगा। सोलर स्ट्रीट लाइट की कीमत 15,530 रुपये है। 90 फीसदी सब्सिडी के बाद 2219 रुपये में सोलर लाइट प्रदान की जा रही है। पंचायत प्रतिनिधि सोलर लाइटों की डिमांड हिम ऊर्जा विभाग के पास भेज सकते हैं। दस फीसदी राशि और पांच फीसदी विभागीय चार्ज पंचायत को जमा करवाना होगा।
विज्ञापन


जिला को 1260 सोलर स्ट्रीट लाइटें मिली हैं। पंचायतों की डिमांड पर लाइटें प्रदान की जाएंगी। सोलर लाइटों पर 90 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी। दस फीसदी खर्च संबंधित पंचायत को उठाना होगा।
विज्ञापन

-सोहन सिंह, जेई, हिम ऊर्जा विभाग, हमीरपुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें