फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हृदयघात से नहीं हाइड्रा की चपेट में आने से हुई थी चालक की मौत

Wed, 08 Jan 2025 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के अंतर्गत बाईपास फोरलेन निर्माण कार्य में हाइड्रा चालक की मौत हृदयघात से नहीं बल्कि हाइड्रा की चपेट में आने से हुई थी। हालांकि पहले हृदयघात से मौत की आंशका जताई गई थी लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का सही पता लग पाया है। मृतक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में पसलियों में गहरी चोट के निशान मिले हैं। जिसके आधार पर आरएफएसएल की टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। जिसके आधार पर अब मामले में और भी धाराएं जोड़ी गई हैं। मृतक ओम प्रकाश आयु 49 वर्षीय निवासी उत्तरप्रदेश हाइड्रा चालक था। हमीरपुर बाइपास फोरलेन कार्य में वह कार्यरत्त था। 27 दिसंबर को चालक की मौत हो गई थी। एसपी भगत सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें