फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बिझड़ी में लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

Sun, 11 May 2025 05:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नारायाण सेवा समिति बिझड़ी के पदाधिकारी पाकिस्तान के खिलाफ रैली निकालते हुए। स्रोत : समिति
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। नारायण सेवा समिति बिझड़ी ने शनिवार को रैली निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली में बिझड़ी बाजार में पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद का करो खात्मा के नारे लगाए गए। लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह बिझड़ी से रैली निकालने से पहले पहलगाम हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। कमेटी महासचिव करतार सिंह ढिल्लों ने कहा कि पहलगाम में लोगों का धर्म पूछकर मारा गया, उसका खामियाजा पाकिस्तान को भुगतना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारे साथ पूर्व सैनिक बड़ी संख्या में जुड़े हैं।
विज्ञापन

अगर सरकार को जरूरत पड़ती है तो वे भी भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि दुश्मन देश आम नागरिकों को निशाना बनाकर अपनी कायरता का सबूत दे रहा है। देशवासियों को भी चाहिए कि वह सरकार व प्रशासन का सहयोग करें। रात को लाइट बुझाकर ब्लैकआउट में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें