फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भारत-पाक तनाव के बीच मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में क्यूआरटी का गठन

Sun, 11 May 2025 05:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भारत-पाक तनाव के बीच हर प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर तैयारी कर रहा है। मेडिकल कॉलेज में क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) का गठन कर लिया है। बीते दिन मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. रमेश भारती की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए विशेष कमरा चिह्नित करने का निर्णय लिया गया। वार्ड को भी तैयार किया जा रहा है। क्यूआरटी में विभिन्न सदस्यों को जोड़ा गया है। इसमें नर्सों की अभी अलग से व्यवस्था रहेगी, जिनकी जल्द ही रिहर्सल करवाई जाएगी। रिहर्सल में आपातकालीन स्थितियों से निपटने के उपाय बताए जाएंगे। स्टाफ सहित अन्य अधिकारियों की छुट्टियां भी रद्द की गई हैं। वहीं दवा भंडार बढ़ाना, बैकअप पावर व्यवस्था की जांच सहित अन्य तैयारियां की जा रही हैं। नाइट ड्यूटी में स्टाफ को भी बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन



जहां पर कमी, उसे किया जा रहा पूरा

बैठक के दौरान इस बात पर चर्चा की गई कि वर्निंग संबंधित सामग्री, स्टीचिंग आदि की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान यदि जरूरत पड़ेगी तो स्थानीय स्तर सामग्री को लिया जाएगा। सामग्री की खरीद जल्द करना सुनिश्चित किया जाएगा। जहां-जहां कमियां होंगी, उन्हें पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज हमीरपुर आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए तैयार है। बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
-डॉ. रमेश भारती, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें