हमीरपुर के गांधी चौक पर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करते एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।
- फोटो : परिजन
हमीरपुर। गांधी चौक हमीरपुर में शुक्रवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिटटू भी मौजूद रहे। गांधी चौक पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सेना की हौसला आफजाई की। प्रदेशाध्यक्ष एनएसयूआई टोनी ठाकुर ने कहा कि हमें अपनी सेना पर गर्व है।
सेना से उम्मीद है कि पाकिस्तान को सबक सिखाया जाए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमेशा से कायरतापूर्ण हमला करता है। अब समय है कि पाक अधिकृत कश्मीर को भी अपने कब्जे में लिया जाए। प्रदेश का युवा बढ़चढ़ कर सेना का साथ देगा। उन्होंने कहा कि हमें सेना पर गर्व है। पाकिस्तान की नापाक हरकतों का उसी की भाषा में जवाब दिया जा रहा है। इस दौरान काफी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।