फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नुग्रां गांव में शार्ट सर्किट से स्लेटपोश मकान जलकर राख

Fri, 25 Jul 2025 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नुग्रां गांव में स्लेटपोश मकान में आग लगने से जले बिजली उपकरण। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत कश्मीर के नुग्रां गांव में शार्ट सर्किट से स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया। दुर्घटना के कारण परिवार को दो लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन

पीड़ित राजेंद्र सिंह पुत्र करतार चंद निवासी नुग्रां ने कहा कि बुधवार देर रात वह परिवार के साथ पक्के मकान में सो रहे थे। रात 1:30 बजे के करीब कच्चे स्लेटपोश मकान में जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में घर की वायरिंग सहित अंदर रखे फ्रिज गैस चूल्हा, टीवी, टुल्लू पंप, अनाज, चारपाई तथा छत में लगी लकड़ी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया।

आग की लपटें देखकर पड़ोसियों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया और आग बुझाने में जुट गए। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारियों के आने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। गनीमत यह रही कि मकान में कोई भी सोया नहीं था। अन्यथा बड़ी दुघर्टना घटित हो सकती थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुराने मकान में रसोईघर बनाया हुआ था, जिसमें खाने के सामान के साथ भंडार गृह भी था। सुबह हलका पटवारी और पंचायत प्रधान ने मकान का निरीक्षण कर लिया है। उन्होंने प्रशासन से सहायता राशि उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें