एनएसएस कैंप में अव्वल रही छात्राएं अपने अध्यापकों के साथ सामूहिक चित्र में(स्रोत:संवाद)
कांगू/नादौन (हमीरपुर)। राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नादौन की 12वीं कक्षा के विज्ञान विभाग की अदिति और वाणिज्य विभाग की सिया का चयन राज्यस्तर पर हुआ है। विद्यालय के संस्कृत अध्यापक नरेश मलोटिया ने बताया कि दोनों छात्राएं चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए हमीरपुर में आयोजित जिलास्तरीय एकदिवसीय एनएसएस शिविर में भाग लेने गईं।
जहां जिला हमीरपुर के प्रत्येक विद्यालय से होनहार बच्चों ने भाग लिया। इसमें कन्या विद्यालय से गई दोनों छात्राओं का राज्य स्तर पर होने वाले पांच दिवसीय शिविर के लिए चयन हुआ। विद्यालय पहुंचने पर उप प्रधानाचार्य परमजीत सिंह, एनएसएस प्रभारी सीमा रानी, उपप्रभारी अजय कुमार, संस्कृत अध्यापक नरेश मलोटिया सहित समस्त स्टाफ सदस्यों और छात्राओं ने इनका स्वागत किया। उप प्रधानाचार्य ने प्रार्थना सभा में छात्राओं को बधाई देते हुए अन्य छात्राओं को भी हर क्षेत्र और गतिविधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया।
इस उपलक्ष्य पर रसायन प्रवक्ता अजय कुमार नंदा, शारीरिक प्रवक्ता विनोद कुमार, राजेश कुमार, नरेंद्र सिंह ठाकुर, नीना धीमान, रजनी बाला अनीता, शिवानी, अनु बाला, सुषमा कुमारी, वनिता, संजीव कुमार, विनोद अवस्थी, राजेंद्र शर्मा, सविता सहित अन्य गणमान्य अध्यापक उपस्थित रहे।