फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सीर खड्ड में अवैध खनन करते पकड़े छह ट्रैक्टर, किए चालान

Mon, 22 Sep 2025 05:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
जाहू की सीर खड्ड में अवैध खनन करते हुए खनन माफिया। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद भी जारी रहा खनन का क्रम
विज्ञापन

सुबह 4:00 से शाम 7:00 बजे तक बेरोकटोक ट्रैक्टरों में भरे जा रहे पत्थर

संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। सीर खड्ड में अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। खड्ड में हो रहे अवैध खनन से जाहू में सीर खड्ड पर बने दो पुलों, पेयजल और सिंचाई योजना के अस्तित्व को खतरा पैदा हो गया है।
रविवार को ग्रामीणों की शिकायत पर मंडी जिला के बल्द्वाड़ा (हटली) थाना के कर्मचारियों ने सुबह 7:00 बजे सीर खड्ड में अवैध तरीके से खनन कर रहे छह ट्रैक्टरों को पकड़ कर चालान किए। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद दोबारा ट्रैक्टर चालकों ने बाहरी राज्यों के मजदूरों से ट्रैक्टरों में पत्थर भरवाकर दिनभर अवैध खनन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीर खड्ड में जारी अवैध खनन से स्थानीय किसान बेहद परेशान हैं। पत्थरों से भरे ट्रैक्टरों के कारण जाहू से घुमारवीं वाया बतैल सड़क को जोड़ने वाली राधास्वामी सत्संग सेंटर बतैल (भांबला) सड़क चलने योग्य भी नहीं रही है। स्थानीय किसानों में इंद्र सिंह, मनोज कुमार, कर्म सिंह, संतोष कुमार, निक्का राम, चमेल सिंह, प्यार सिंह, पवन कुमार आदि ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मांग की है कि हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी जिलों के उपायुक्तों को सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए जाएं। खनन माफिया के ट्रैक्टरों को जब्त किया जाए। बल्द्वाड़ा (हटली) थाना प्रभारी बृज लाल शर्मा ने बताया कि छह ट्रैक्टरों के चालन किए हैं। चालान कोर्ट को भेजे जा रहे हैं। पुलिस लगातार अवैध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें