फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नादौन के वार्ड में चार में बनेगा शॉपिंग कांप्लेक्स

Fri, 09 May 2025 06:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नगर परिषद नादौन की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते अध्यक्ष शम्मी सोनी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। नगर परिषद नादौन की मासिक बैठक वीरवार को अध्यक्ष शम्मी सोनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उन्होंने नगर परिषद की ओर से करवाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस दौरान विकास कार्यों में बाधा बन रहे विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई। जिसके उपरांत अध्यक्ष शम्मी सोनी ने वर्ष 2025-26 का बजट प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक बजट वर्ष 1974 से आज तक पहली बार ऐसा बजट प्रस्तुत किया गया है। नगर परिषद की वार्षिक आय 30,80,40,000 रुपये है और 30,65,66,400 रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


बैठक में सर्वसहमति से नगर परिषद नादौन के क्षेत्र के सभी वार्डों में गलियों का निर्माण एवं नए शामिल क्षेत्र में लाइटें, सफाई व्यवस्था एवं रास्तों के निर्माण पर भी बजट व्यय करने का निर्णय लिया गया। वहीं निर्णय लिया गया कि नादौन के वार्ड में चार में शॉपिंग कांप्लेक्स बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद नादौन को प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने करोड़ों रुपये की धनराशि विकास के लिए मंजूर की है। उन्होंने नगर परिषद नादौन के अंतर्गत चार हेल्थ केयर केंद्र, पत्तन बाजार में पीआईयू का उप कार्यालय, पत्तन बाजार में वाटर स्पोर्ट्स पार्क, वेलनेस केंद्र खोलने पर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। बैठक में सचिव रमन शर्मा सहित वार्ड पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें