फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दुकानदारों ने तय स्थान पर नहीं बेचे पटाखे

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन में रामलीला मैदान प्रशासन की ओर से तय किया गया था स्थान
विज्ञापन


पूर्व में खरीड़ी मैदान में सजाई जाती थी पटाखों का मार्केट, नहीं बिके पटाखे

संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। दीपावली पर नादौन प्रशासन की ओर से तय स्थान पर दुकानदारों ने पटाखे नहीं बेचे। दुकानदारों को भय था कि यहां पर कोई भी पटाखा खरीदने नहीं आएगा। प्रशासन की ओर से पटाखे बेचने के लिए शहर के पत्तन बाजार स्थित रामलीला मैदान में प्लॉट बनाकर स्थान निर्धारित किए। बावजूद इसके किसी भी दुकानदार ने प्लाॅट नहीं लिया। दुकानदारों ने बस अड्डा सहित बाजार में ही पटाखे बेचे। हालांकि, पटाखे बेचने के लिए दुकानदारों ने प्रशासन से अनुमति भी ले रखी थी। यह परिस्थिति बस अड्डा के साथ सटे खरीड़ी मैदान में इंडोर स्टेडियम के निर्माण कार्य के कारण हुई है। इससेे पहले खुला मैदान होने के कारण पटाखे बेचने के लिए यही स्थल तय किया जाता था।
विज्ञापन


इस बार मैदान पर निर्माण कार्य चला होने के कारण प्रशासन को मजबूरन रामलीला मैदान पर पटाखे बेचने का स्थान तय करना पड़ा। दुकानदारों का तर्क था कि शहर के दूसरे छोर पर बस अड्डे से दूर होने के कारण लोग यहां पटाखे खरीदने नहीं आएंगे। इसी के चलते दुकानदारों के अनुमति तो ले ली परंतु यहां किसी के भी पटाखे नहीं लगाए। हालांकि, यह स्थल काफी सुरक्षित माना जा रहा था और यदि एक बार शुरुआत हो जाती तो आगे के लिए भी यह स्थल पक्का हो सकता था। बाजार में पटाखे बेचना कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता देने जैसा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में शहर की सुरक्षा की देखते हुए उचित कदम उठाए जाएं। इस संबंध में नगर पंचायत सचिव रमन शर्मा ने कहा कि रामलीला मैदान में पटाखे बेचने के लिए प्लॉट बनाकर पूरे प्रबंध किए गए थे और दुकानदारों को भी सख्त हिदायत दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें