फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: निगम की बसों में आज महिलाओं को मिलेगी निशुल्क बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
भैया दूज पर महिलाएं सूर्योदय से सूर्यास्त तक बिना किराये के करेंगी सफर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। भैया दूज के पावन पर्व पर रविवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को निशुल्क बस सेवा मिलेगी। महिलाओं को एचआरटीसी की बसों में सफर करने के लिए कोई किराया नहीं देना पड़ेगा। महिलाएं रविवार को सूर्योदय से सूर्यास्त तक एचआरटीसी की बसों में बिना किराये के सफर कर सकेंगी। यह फैसला हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से लिया गया है। महिलाएं केवल हिमाचल पथ परिवहन की बसों में निशुल्क सफर कर सकती हैं। भैया दूज के अवसर पर बहनों को हर वर्ष निशुल्क सेवा निगम की ओर से दी जाती है। एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के आरएम राजकुमार पाठक ने कहा कि भैया दूज पर बहनों को अपने भाइयों को तिलक लगाने के लिए एचआरटीसी की सामान्य बसों में निशुल्क सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा महिलाओं को सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगाी। महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस बारे आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

तिलकराज। फाइल फोटो

तिलकराज। फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें