फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: डीडीयू के समीप बनेेगा शॉपिंग माल

Wed, 03 Apr 2024 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिमला। डीडीयू अस्पताल के सामने तीन मंजिला शॉपिंग माल बनेगा जिसमें 25 दुकानें सजेगी। दुकानों के समीप कुछ गाडियां भी पार्क की जा सकेगी। इससे पहले स्मार्ट सिटी मिशन के तहत यहां 250 गाड़ियों के लिए पार्किंग बनाने की योजना थी जिसके लिए 2021 में इसके लिए टेंडर भी आंवटित हो चुके थे।
जमीन विवाद के चलते दो साल तक पार्किंग बनाने का काम शुरू नहीं हो पाया, बाद परियोजना के प्रारूप में बदलाव कर यहां शॉपिंग माल बनाने की योजना मंजूर हुई। माल बनाने के लिए खुदाई की जा रही है जिसके बाद भवन बनने पर नगर निगम को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीन वर्मा ने बताया कि शॉपिंग माल बनाने का काम शुरू हो चुका है जिसका निर्माण 6.5 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस साल के अंत तक कांप्लेक्स बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें