फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहे की शटरिंग प्लेट छह वर्षीय बच्चे पर गिरी, मौत

विज्ञापन
shatrring fallen, six year old child died
विज्ञापन
नादौन। थाना क्षेत्र नादौन के साथ सटे ज्वालामुखी के भड़ोली गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 6 वर्षीय बालक की मौत हो गई। बच्चे को तुरंत नादौन अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चा छह बहनों का इकलौता भाई था। नादौन के वार्ड सात में रह रहे प्रवासी मजदूर बिंदास सदा निवासी दरभंगा बिहार अपने परिवार सहित भड़ोली गांव के एक घर में दिहाड़ी लगा रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान जब वह पिल्लर पर लोहे की शटरिंग प्लेट लगा रहे थे तो अचानक प्लेट खिसक कर नीचे खेल रहे उसके 6 वर्षीय बेटे बैजनाथ सदा के सिर पर आ गिरी। सिर पर गहरी चोट आने से बच्चा वहीं बेसुध होकर गिर पड़ा। परिजन उसे स्थानीय लोगों के सहयोग से नादौन अस्पताल ले आए परंतु रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने कहा कि परिवार का यह इकलौता बेटा था जबकि उसकी छह बड़ी बहनें हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस गरीब परिवार की आर्थिक सहायता की जाए। थाना प्रभारी ज्वालामुखी मनोहर लाल ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज करके आगे छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें