फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दुलेहड़ा दंगल में शानवीर और जौंटी गुज्जर के बीच होगी खिताबी कुश्ती

Mon, 23 Mar 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हनुमान अखाड़ा दुलेहड़ा महादंगल अब 26 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। निर्धारित 15 मार्च को भारी बारिश की वजह से महादंगल स्थगित हो गया था। आयोजन कमेटी के प्रधान राजीव डोगरा ने बताया कि यद्यपि लोगों को बारिश ने मायूस किया, पर कमेटी ने कहा कि दंगल में तीन सीधी कुश्तियां कराई जाएंगी।
विज्ञापन

पहले नंबर की कुश्ती के लिए शानवीर कोहली पंजाब और जौंटी गुज्जर दिल्ली के बीच मुकाबला होगा, जिसमें विजेता को 60,000 रुपये नकद और एक गुर्ज और उपविजेता को 50,000 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, दूसरे नंबर की कुश्ती बंटी, नैना देवी हिमाचल प्रदेश और लक्की गरचा पंजाब के बीच मुकाबला होगी, जिसमें विजेता को 16,000 रुपये नकद और एक गुर्ज तथा उपविजेता को 14,000 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
इसी प्रकार, तीसरे नंबर की कुश्ती सुमित चंबा और नवीन मंडी के बीच होगी, जिसमें विजेता को 13,000 रुपये नकद और एक गुर्ज तथा उपविजेता को 12,000 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा हिमाचल कुमार खिताब के लिए भी मुकाबले होंगे, जिसमें विजेता को 15,000 रुपये नकद और एक गुर्ज तथा उपविजेता को 11,000 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, अब दुलेहड़ा छिंज का नाम बलवंत और प्रताप मेमोरियल छिंज के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें