फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: झलान ग्राम सभा में विकास और जनहित से जुड़े कई प्रस्ताव पारित

Fri, 07 Aug 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
झलान पंचायत में आयोजित ग्राम सभा में पंचायत विकास कार्यों को लेकर सुझाव देते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
धनेटा(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत झलान में वीरवार को प्रधान प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में ग्राम सभा आयोजित हुई। बैठक में पंचायत स्तर पर विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
विज्ञापन

सभा में ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी वार्डों के समग्र विकास के लिए ग्रामीणों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए। ग्राम सभा में पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट के उचित निपटान, सार्वजनिक स्थानों की सफाई सुनिश्चित करने तथा बिना वैध लाइसेंस या अनुमति के फेरी लगाने पर रोक लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
इसके अलावा लड़के के विवाह पर हिजड़ा समुदाय को 3,100 रुपये और पुत्र जन्म पर 2,100 रुपये तक की राशि देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। प्रधान प्रदीप कुमार ने कहा कि पंचायत का समग्र विकास जनसहभागिता से ही संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें