फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आखेट करने पर सात लोगों को 3200 रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह तक मत्स्य आखेट पर प्रतिबंध के बावजूद कर रहे थे शिकार
विज्ञापन


विभाग ने आखेट पर प्रतिबंध के लिए जिलास्तर पर दो टीमों का किया है गठन

15 अगस्त तक जिलाभर में मत्स्य आखेट पर लगाई है पाबंदी, निरीक्षण में डटीं टीमें

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिलेभर में दो माह तक आखेट पर प्रतिबंध के बाद भी कुछेक शरारती तत्व मछलियों को पकड़ने में लगे हुए हैं। ऐसे में मत्स्य विभाग हमीरपुर ने कार्रवाई करते हुए सात लोगों को 3200 रुपये जुर्माना डाला है। विभाग की ओर से जिला स्तर पर गठित दो टीमें लगातार खड्डों व नालों सहित नदियों का निरीक्षण कर रही हैं। निरीक्षण अभियान के दौरान ही विभाग की टीमों ने यह कार्रवाई की है। विभाग की मुस्तैदी की वजह से मछलियों का अवैध शिकार करने वालों के चालान काटे गए हैं। जिला मत्सय पालन विभाग की ओर से 15 जून से 15 अगस्त तक मछलियों के शिकार पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है ताकि मछलियों की विभिन्न प्रजातियां प्रजनन कर सकें। ऐसे में कुछेक स्थानों पर शरारती तत्व कांटे के माध्यम से मछलियों के शिकार को अंजाम दे रहे थे। शिकार के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सामान को भी विभाग ने अपने कब्जे में लिया है। इसके साथ ही निगरानी टीमों को और अधिक सतर्क रहने के लिए कहा गया है। हमीरपुर जिले के तहत बहने वाली कुनाह, मान खड्ड, ब्यास नदी में विभाग की टीन ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

इस बारे में मत्स्य अधिकारी हमीरपुर अजय कुलदीप ने कहा कि सात लोगों को अवैध शिकार करते हुए पकड़ा गया। इनसे 3200 रुपये जुर्माना राशि वसूली गई है। दो महीने के लिए मछलियों के शिकार पर पूर्ण प्रतिबंध लगा हुआ है लेकिन लोग मछलियों का अवैध शिकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें