फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ कार्यकर्ता खरा सोना, यही हैं पार्टी की रीढ़ : धूमल

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने की शिरकत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। इसलिए हमेशा यही कहा जाता है कि ओल्ड इस गोल्ड। पुराने कार्यकर्ता खरा सोना होते हैं। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बुधवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत टौणीदेवी मंदिर प्रांगण में आयोजित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मकान और पार्टी जिस नींव के ऊपर टिके होते हैं, वह नींव कभी दिखाई नहीं देती। लेकिन, मकान और पार्टी तभी अच्छे दिखते हैं जब उसकी नींव मजबूत होती है। भारतीय जनता पार्टी में नए कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान और स्वागत है लेकिन पुराने कार्यकर्ताओं को कभी भुलाया नहीं जा सकता। अगर एक पौधे से आगे बढ़ते हुए भारतीय जनता पार्टी वट वृक्ष बना है तो इसके पीछे उन लोगों का सबसे बड़ा योगदान है जिन्होंने इस पार्टी को अपने खून और पसीने से सींचा है। पार्टी के वरिष्ठ और पुराने कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद पार्टी के नए कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्य की बात है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के रूप में घोषित किया है। इस मौके पर भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रकोष्ठ के संंयोजक सुखदेव ठाकुर, जिला भाजपा सचिव विनोद ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम राणा, पूर्व अध्यक्ष कैप्टन रंजीत सिंह, वीरेंद्र ठाकुर, महामंत्री अनिल कौशल, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना चौहान तमाम मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें