फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नालंदा कॉलेज में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर की संगोष्ठी

Sun, 27 Apr 2025 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नालंदा महाविद्यालय में एक राष्ट्र एक चुनाव संगोष्ठी में मुख्यातिथि के साथ विद्यार्थी एवं स्टाफ - फोटो : samba news
विज्ञापन
हमीरपुर। एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर शनिवार को नादौन विधानसभा के नालंदा कॉलेज में संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम पूूर्व जिला अध्यक्ष एवं वन नेशन वन इलेक्शन के जिला संयोजक देशराज शर्मा की अध्यक्षता में हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नादौन विधानसभा के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा के शांति के लिए मौन रखा गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विजय अग्निहोत्री ने कहा कि इस वन नेशन वन इलेक्शन संगोष्ठी का उद्देश्य एक राष्ट्र एक चुनाव के प्रति जागरूकता फैलाना है।
पूर्व विधायक ने कहा कि आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जाए। इसके लिए शिक्षा, अर्थव्यवस्था और चिकित्सा क्षेत्र में सशक्ति करना जरूरी है। एक राष्ट्र एक चुनाव होने से बचने वाला धन विकास कार्यों में लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश भर में इस तरह के संगोष्ठी कार्यक्रम चला रही है, ताकि देश के युवाओं और अन्य लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जा सके। कार्यक्रम में महाविद्यानय प्राचार्य मनु चौधरी,पूर्व जिला भाजपा महामंत्री अजय रिंटू, पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कपिल मोहन शामा व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें