फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पंचायत और व्यापार मंडल सफाई की जिम्मेदारी से कर रहे किनारा, खुले में पसरी गंदगी

Sun, 27 Apr 2025 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सलौणी बाजार में पसरी गंदगी। संवाद
विज्ञापन
सलौणी(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के सलौणी कस्बे में सार्वजनिक शौचालय के संचालन विवाद के साथ सफाई की व्यवस्था भी शून्य है। बाजार में खुले में बह रही गंदगी आमजन के साथ दुकानदारों के लिए भी परेशानी का सबब बनी हुई है।
विज्ञापन

बाजार में साफ-सफाई को लेकर व्यापार मंडल और पंचायत के बीच खींचतान के कारण चारों ओर गंदगी का आलम बना हुआ है। कस्बे में सफाई को लेकर व्यापार मंडल के साथ पंचायत प्रतिनिधि जिम्मेदारी से किनारा कर रहे हैं। ऐसे में बाजार में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जिससे बाजार में माहमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
एनएच किनारे स्थित बाजार में गंदे पानी की निकासी के साथ कचरा फेंकने तक की व्यवस्था नहीं है। हालात ऐसे हैं कि बाजार में सड़क किनारे कचरे के ढेर लग रहे हैं। इससे दिनभर बस स्टाॅप के साथ बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहरवासियों सुरेश कुमार, अंकित, भानू शर्मा, सुशील, सुषमा, पूनम आदि ने कहा कि कस्बे में स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
विज्ञापन

कस्बे के विभिन्न हिस्सों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और नालियां गंदगी से ब्लॉक हो चुकी हैं। हालात इतने खराब हैं कि बदबू के कारण राहगीरों का गुजरना भी मुश्किल हो गया है। खुले में फेंके जा रहे कचरे के चलते संक्रमण और गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। बाजार में सफाई की शिकायत पंचायत अथवा व्यापार मंडल के पास करें, इसको लेकर संशय बना हुआ है। कस्बे में कूड़ा फेंकने के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई है। न तो कूड़ेदान लगाए गए हैं और न ही नियमित रूप से कूड़ा उठाने की व्यवस्था है।
कोट्स
सलौणी बाजार में निकासी नालियों और कचरे की सफाई का जिम्मा पंचायत के अधीन नहीं आता है। पंचायत के अधीन आने वाले क्षेत्र में सुचारू रूप से सफाई करवाई जाती है, ताकि क्षेत्र में साफ व्यवस्था बनी रही।
-अमिता शर्मा, प्रधान, सलौणी पंचायत



बाजार में साफ-सफाई को लेकर व्यापार मंडल की ओर से निजी तौर पर सफाई अभियान चलाया जाएगा, ताकि कस्बे में सफाई व्यवस्था सुचारू रखी जा सके। व्यापार मंडल की ओर से शीघ्र ही इस मुद्दे पर रणनीति बनाई जाएगी, ताकि समस्या का समाधान किया जा सके।
-सैंपू सोनी, प्रधान, व्यापार मंडल सलौणी


सलौणी कस्बे में सफाई अभियान चलाया जाएगा। कस्बे में कूड़ा संग्रहण के लिए कूड़ेदान लगाने और नालियों की नियमित सफाई के निर्देश दिए जा चुके हैं। खुले में कचरा फेंकने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-राजेंद्र गौतम, एसडीएम बड़सर

सलौणी बाजार में पसरी गंदगी। संवाद

सलौणी बाजार में पसरी गंदगी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें