फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूहों को किया जाए संगठित : शर्मा

Mon, 16 Jun 2025 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सहकार भारती की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
हमीरपुर। सहकार भारती जिला हमीरपुर की बैठक भोटा में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा ने की। बैठक में प्रांत विभाग प्रमुख यशपाल रणौत, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र जगोता विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा ने जिला में अब तक गतिविधियों का विस्तृत विवरण रखा। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को संगठित करने पर बल दिया।उन्होंने कहा कि सहकार भारती पूरे देश में सहकारिता को सुदृढ़ करने, सहकारिता में आने वाली कठिनाइयों को हल करने का प्रयास कर रही है। बैठक में इस बात पर रोष व्यक्त किया गया है कि सहकारी बैंक जो कि सहकारी सभाओं की जमा राशि पर एक प्रतिशत अधिक ब्याज देते थे, वह अब बैंकों ने देना बंद कर दिया है।
बैठक में प्रस्ताव पारित हुआ कि सभी सहकारी बैंक सहकारी सभाओं की जमा पूंजी पर एक प्रतिशत से अधिक ब्याज देना सुनिश्चित करें। हमीरपुर में प्राथमिक सहकारी सभाओं का एक राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। वहीं, तहसील स्तर पर सहकार भारती की इकाइयों का गठन भी किया गया। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य धीरज शर्मा व जिला महिला प्रमुख राज कुमारी आदि उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें