फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दियाेटसिद्ध में लगे पौणाहारी के जयकारे 25 हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में नवाया शीश

Mon, 16 Jun 2025 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर में पौणाहारी के भजनों पर झूमते श्रद्धालु। जागरूक पाठक।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में ज्येष्ठ रविवार को 25 हजार श्रद्धालुओं ने पौणाहारी के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने देर शाम तक कतारों में लगकर पौणाहारी का गुणगान करते हुए पवित्र गुफा के दर्शन किए।
विज्ञापन

मंदिर में दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने लंगर भी ग्रहण किया। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने में कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। तपती गर्मी में न्यास प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ठंडे मीठे जल का प्रबंध किया गया था। वहीं, 40 डिग्री तापमान में श्रद्धालु शाहतलाई से पैदल चलते हुए बाबा की नगरी में पहुंचे।
न्यास प्रशासन ने शनिवार रात्रि को मंदिर 24 घंटे खुला रखा। सुबह आरती होने के बाद मंदिर के कपाट दर्शनों के लिए खोले गए। दिनभर बाबा बालक नाथ का मंदिर जयकारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन

वहीं, यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए दियोटसिद्ध पुलिस चौकी कर्मचारी बैरियर नंबर एक से तीन पर तैनात रहे। बैरियर नंबर दो के आगे श्रद्धालुओं को गाड़ी ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। देर शाम तक मंदिर में काफी भीड़ रही।

बाबा बालक नाथ मंदिर में पौणाहारी के भजनों पर झूमते श्रद्धालु। जागरूक पाठक।

बाबा बालक नाथ मंदिर में पौणाहारी के भजनों पर झूमते श्रद्धालु। जागरूक पाठक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें