फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शिक्षा महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र बने स्वयं सहायता समूहों के स्टाल

Mon, 12 Oct 2026 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
एनआईटी परिसर में शिक्षा महाकुंभ के  दौरान  हैंडीक्राफ्ट के उत्पाद बेचती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। एनआईटी हमीरपुर में आयोजित शिक्षा महाकुंभ में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के स्टाल आकर्षण का केंद्र बन रहे। हस्तशिल्प, क्रोशिये से तैयार उत्पादों और पारंपरिक पकवानों को लोगों ने खूब पसंद किया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय आयोजन में चार समूहों की महिलाओं ने 40 से 50 हजार रुपये की आय अर्जित की। समूह की महिलाओं स्नेहलता, कोमल, काजल और सुनीता ने बताया कि आयोजन में उन्हें अपने उत्पाद बेचने के लिए बेहतरीन स्थान मिला। लोगों ने उनके उत्पादों की जमकर खरीदारी की।
गौरतलब है कि जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) की ओर से विभिन्न आयोजनों में स्वयं सहायता समूहों को स्टाल लगाने के लिए स्थान उपलब्ध करवाया जाता है, ताकि महिलाएं अपने उत्पाद बेचकर आय अर्जित कर सकें। इसी कड़ी में शिक्षा महाकुंभ में भी समूहों को स्टाल आवंटित किए गए।
विज्ञापन

कोट
ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए स्टॉल प्रदान किए जाते हैं, ताकि उन्हें कारोबार संचालन करने में परेशानी न हो। -अस्मिता ठाकुर, उपनिदेशक, सह परियोजना अधिकारी, डीआरडीए हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें