फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: राष्ट्रीय जूनियर कोर्फबाल स्पर्धा के लिए खिलाड़ियों का चयन

Mon, 09 Dec 2024 04:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उत्तराखंड के रूद्रपुर में 28 दिसंबर से 29वीं राष्ट्रीय जूनियर कोर्फबाल प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता के लिए रविवार को हिमाचल प्रदेश टीम के ट्रायल आयोजित किए गए। यह ट्रायल दधोल स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के खेल मैदान में हुए।
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय टीम के चयन के आयोजित ट्रायल में हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, ऊना, सोलन, शिमला, कुल्लू और कांगड़ा जिलों के 80 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित करने की कोशिश की।
प्रदेश कोर्फबाल संघ के महासचिव बी.आर. सुमन ने बताया कि ट्रायल के आधार पर 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इन चयनित खिलाड़ियों के लिए 20 से 27 दिसंबर तक दधोल स्कूल में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सात लड़कों और सात लड़कियों को हिमाचल प्रदेश की टीम में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त एडीपीओ मान सिंह, अखिल भारतीय कोर्फबाल संघ के कोषाध्यक्ष विनोद ठाकुर, बिलासपुर जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, ट्रायल प्रभारी बाल कृष्ण शर्मा, रवि ठाकुर, विशाल ठाकुर, प्रदेश प्रेस सचिव पवन रांगड़ा, अश्वनी शर्मा और स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राम स्वरूप समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें