फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर बस अड्डे में सुरक्षा व्यवस्था फेल, दस से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खराब

Sun, 24 May 2026 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
हमीरपुर बस अड्डे में उपयोग रहित व्हीलचेयर। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर बस अड्डा में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। बस अड्डे में लगे दस से अधिक सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं, जबकि दिव्यांग यात्रियों के लिए उपलब्ध करवाई गई व्हीलचेयर भी उपयोग लायक नहीं रही।
विज्ञापन

इससे यात्रियों, विशेषकर बुजुर्गों और दिव्यांग लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस अड्डे से रोजाना हजारों यात्रियों की आवाजाही होती है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होने से पूरा सिस्टम सवालों के घेरे में है।
सीसीटीवी कैमरे बंद होने के कारण संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना मुश्किल हो गया है। यात्रियों का कहना है कि किसी भी चोरी या अप्रिय घटना की स्थिति में जांच के लिए कोई ठोस रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं रहेगा।
विज्ञापन

दूसरी ओर दिव्यांग यात्रियों के लिए रखी गई व्हीलचेयर खराब हालत में पड़ी हैं। कई बार जरूरतमंद यात्रियों को परिजनों या अन्य लोगों के सहारे बस तक पहुंचना पड़ता है। यात्रियों ने आरोप लगाया कि बस अड्डे में सुविधाओं के नाम पर केवल औपचारिकताएं निभाई जा रही हैं।
हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की व्यवस्थाओं पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। यात्रियों ने बस अड्डा प्रबंधन से मांग की है कि बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को तुरंत ठीक किया जाए और दिव्यांग यात्रियों के लिए नई व्हीलचेयर उपलब्ध करवाई जाएं।



-
बस अड्डे में सैकड़ों यात्री आते हैं। यहां से बसों के माध्यम से गंतव्य की ओर रवाना होते हैं। सीसीटीवी कैमरे खराब होने से किसी भी अप्रिय घटना पर जांच में दिक्कतें आएंगी। -हेमराज, निवासी गौड़ा
बस अड्डे पर सभी सीसीटीवी की मरम्मत आवश्यक है। यहां पर व्हीलचेयर भी खराब पड़ी हैं। दिव्यांग यात्री इन पर बैठने से गुरेज कर रहे है। प्रशासन को समस्या का समाधान करना चाहिए। -गोपाल सिंह, निवासी शिवनगर

संदिग्ध गतिविधियों पर कैसे नजर रखी जाए, जब सीसीटीवी ही बंद हैं। बस अड्डा प्रबंधन से आग्रह है कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए। -रणजीत ठाकुर, निवासी बडू

सीसीटीवी खराब होना गंभीर लापरवाही है। बस अड्डे में यात्रियों को सुविधाओं के साथ-साथ सुरक्षा भी सुनिश्चित होनी चाहिए, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो। -एसके कौड़ा, निवासी अणु



कोट

सीसीटीवी कैमरे खराब होने का मामला ध्यान में आया है। इन्हें जल्द ही दुरुस्त करवा लिया जाएगा। -राज कुमार पाठक, मंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी मंडल हमीरपुर

हमीरपुर बस अड्डे में उपयोग रहित व्हीलचेयर। संवाद- फोटो : 1

हमीरपुर बस अड्डे में उपयोग रहित व्हीलचेयर। संवाद- फोटो : 1

हमीरपुर बस अड्डे में उपयोग रहित व्हीलचेयर। संवाद- फोटो : 1

हमीरपुर बस अड्डे में उपयोग रहित व्हीलचेयर। संवाद- फोटो : 1

हमीरपुर बस अड्डे में उपयोग रहित व्हीलचेयर। संवाद- फोटो : 1

हमीरपुर बस अड्डे में उपयोग रहित व्हीलचेयर। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें