हिमाचल में भी अन्य राज्यों की तर्ज पर किया जाएगा विशेष गहन पुनरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़सर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र बड़सर के तहत एसडीएम स्वाति डोगरा की अध्यक्षता में बुधवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष बैठक आयोजित कर बनाए गए नए बूथों को लेकर जानकारी साझा की।
उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से कई स्कूल मर्ज और बंद कर दिए गए हैं। इनमें कई स्कूल ऐसे हैं, जहां पर पहले मतदान केंद्र होते थे। एसडीएम स्वाति डोगरा ने बताया कि 39-बड़सर विधानसभा क्षेत्र के अधीन दो सरकारी विद्यालय बंद हो गए हैं, जिनमें मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे।
उन्होंने बताया कि 55 मतदान केंद्र मंगनोटी, राजकीय प्राथमिक पाठशाला, मंगनोटी तथा 82 मतदान केंद्र घुमारवीं राजकीय प्राथमिक पाठशाला सकरोह मतदान केंद्रों की भौतिक सत्यापन के लिए तहसीलदार ढटवाल (बिझड़ी) को सूचित कर दिया गया हैं।
उन्होंने बिहार और 12 राज्यों में हो रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी विशेष गहन पुनरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए राजनैतिक दलों के बीएलए नियुक्त होना बहुत ही आवश्यक हैं। निर्वाचन आयोग का लक्ष्य 100 फीसदी मतदान सुनिश्चित करना है।