फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराएदारों के लिए शौचालय की व्यवस्था करें मालिक : एसडीएम

Wed, 17 Feb 2016 05:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर, नादौन
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत नादौन एसडीएम राकेश शर्मा की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए बैठक की गई। बैठक में नगर पंचायत सचिव पीसी बत्रा, प्रधान रीना देवी, उप-प्रधाना मनोरमा देवी, वार्ड सदस्य शम्मी सोनी, संतोष कुमारी, सुनीता देवी, अंजना देवी, सोहन लाल, ग्राम पंचायत बेला के प्रधान किशोरी लाल, एसएचओ महेंद्र सिंह तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बैठक में जिन भूमि मालिकों ने अपनी जमीन पर बाहर से आए लोगों को किराए पर झुग्गी डालने की अनुमति दे रखी है, उन्हें विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। राकेश शर्मा ने भूमि मालिकों को निर्देश दिए कि वे अपने किराएदारों के लिए शीघ्र शौचालय की व्यवस्था करें। उन्होंने वार्ड सदस्यों से कहा कि नादौन शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए आपका सहयोग आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि वार्ड सदस्यों का दायित्व बनता है कि मकान मालिकों को अपने किराएदारों के लिए शौचायल बनाने के लिए प्रेरित करें। वहीं, भूमि मालिकों तथा मकान मालिकों को हिदायत दी कि वह ऐसे लोगों का पुलिस में पंजीकरण अवश्य करवाएं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कोई अप्रिय घटना होने पर मकान मालिकों पर भी कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने बिजली बोर्ड के अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि वे तय करें कि कोई झुग्गीवासी परिवार बिजली चोरी तो नहीं कर रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें