फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल में न बस अड्डा बना और न ही मिनी सचिवालय

Wed, 17 Feb 2016 05:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर, बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल बड़सर के मैहरे में पांच सालों से मिनी सचिवालय एवं बस अड्डा नहीं बन पाया है। वर्ष 2011 में पूर्व मुख्यमंत्री ने मिनी सचिवालय और बस अड्डे का शिलान्यास किया था। इसके बाद कार्य शुरू नहीं हो पाया। क्षेत्र के विकास कार्यों में सरकार की अनदेखी से मैहरे वासी खफा है।
विज्ञापन


लोगों ने मिनी सचिवालय और बस अड्डे के निर्माण के बारे में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने 2011 में बस अड्डे का शिलान्यास किया था।

इसके साथ मिनी सचिवालय का भी शिलान्यास किया गया। इस दौरान स्थान चयनित कर निर्माण कार्य के लिए बजट मुहैया करवा दिया, लेकिन शिलान्यास के बाद कोई कार्य नहीं हो पाया है। वर्तमान सरकार के समय बस अड्डा एवं मिनी सचिवालय का कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया गया, लेकिन कार्य नहीं हो पाया।
विज्ञापन


निवासी अजय कुमार, विजय कुमार, संजय कुमार, विपिन कुमार, राम कुमार, सुनील कुमार, राजेश कुमार, कमल देव, विनोद कुमार, सोमदत्त, सुमित कुमार, राज कुमार का कहना है कि बस अड्डा और मिनी सचिवालय नहीं होने से बड़सर क्षेत्र विकास मेें पिछड़ रहा है। उन्होंने बस अड्डे और मिनी सचिवालय के निर्माण के बारे में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

बस अड्डे और मिनी सचिवालय के स्थान का चयन नहीं होने से विलंब हुआ है। उपायुक्त ने दो तीन स्थानों का निरीक्षण किया है। उपयुक्त स्थान मिलने के बाद निर्माण कार्य के बारे में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


- अक्षय सूद, एसडीएम, बड़सर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें