फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज में हुए अंडर-14 छात्रा वर्ग के ट्रायल में स्कूल मुखियों ने नहीं भेजे खिलाड़ी

Mon, 06 Oct 2025 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। मुख्यमंत्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में रविवार को हुए अंडर-14 लड़कियों के खंड़ स्तरीय ट्रॉयल में सरकारी और निजी स्कूलों के अधिकांश मुखियों ने बारिश के चलते बेरुखी दिखाकर खिलाड़ियों को नहीं भेजा। इससे जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए शारीरिक शिक्षकों को टीमों के गठन करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

शिक्षा खंड भोरंज में माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं की संख्या 69 हैं। इनमें से केवल 20 स्कूलों के खिलाडियों ने भाग लिया है। इसी तरह निजी स्कूलों की संख्या 23 है। इनमें से कवेल मात्र दो स्कूलों डीएवी लझयाणी और शांति निकेतन पब्लिक स्कूल भरेड़ी के खिलाड़ियों ने भाग लिया है।
ट्रायल में कम स्कूलों के खिलाड़ी आने से जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भोरंज खंड की वॉलीबाल, कबड्डी और खो-खो की टीम गठित करने में काफी मुश्किल हुई।

कोट्स
ट्रॉयल में खिलाड़ियों की संख्या कम ही रही है। विभाग की ओर से सभी स्कूलों को सूचित किया गया है। ट्रॉयल के लिए 20 सरकारी और दो निजी स्कूलों के 155 खिलाड़ी ही पहुंचे।
विज्ञापन

-अनिल डोगरा, प्रधानाचार्य, भोरंज स्कूल

सुबह मौसम के खराब होने से अधिकांश स्कूलों के खिलाड़ी ट्रायल में नहीं पहुंचे। इसके बावजूद भी शारीरिक शिक्षकों के साथ पहुंचे खिलाड़ियों का ट्रॉयल लेकर टीमें बनाई गईं।
विज्ञापन

-अश्वनी कुमार, एडीपीओ, प्रारंभिक शिक्षा विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें