फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जैन समाज ने शहर में निकाली आगम यात्रा

Mon, 06 Oct 2025 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
जैन समाज के लोग नादौन शहर में भव्य आगम यात्रा निकालते हुए। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। स्थान कवासी जैन समाज नादौन की ओर से रविवार को शहर में आगम यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें समाज के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

यात्रा में 32 श्रद्धालु जोड़ों ने प्रत्येक आगम ग्रंथ को अपने हाथों में श्रद्धापूर्वक धारण कर यात्रा में सहभागिता की, जिससे संपूर्ण वातावरण ज्ञान, भक्ति और आस्था से ओतप्रोत हो उठा। यात्रा का उद्देश्य भगवान महावीर के वचनों और जैन आगम ग्रंथों के प्रति श्रद्धा, आस्था तथा ज्ञान के प्रसार को बढ़ावा देना रहा। सुबह यात्रा की शुरुआत मंगलाचार और प्रभु वंदना के साथ की गई।
यात्रा संघ के प्रधान रमेश जैन के निवास स्थान से प्रारंभ होकर जैन स्थानक पहुंची। समुदाय के सदस्यों और युवाओं ने हाथों में धर्मध्वजा एवं शांति के संदेश वाले बैनर लेकर यात्रा में भाग लिया। श्रेया जैन शासन माता की भूमिका निभाती हुई सबसे आगे चलीं। युवक, युवतियां और बच्चे हाथों में उत्तराध्ययन सूत्र के 36 अध्यायों के पट्टिका उठाकर चले।
विज्ञापन

पूरे मार्ग में जय जिनेंद्र अहिंसा परमो धर्म और जियो और जीने दो के नारे गूंजते रहे। यात्रा का समापन जैन स्थानक में प्रवचन और मंगलपाठ के साथ हुआ। सभी जोड़ों ने गुरुदेवों से आशीर्वाद लेकर आगम शास्त्र को जैन स्थानक में स्थापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें