सिल्वर लाइन स्कूल पट्टा के वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देते बच्चे।
- फोटो : Hamirpur-HP
पट्टा (हमीरपुर)। माता टाउन भराड़ी मंदिर मैदान में सिल्वर लाइन पब्लिक स्कूल पट्टा का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षा उपनिदेशक जीवन शर्मा रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। समारोह में स्कूल के चेयरमैन अनिल ठाकुर ने बच्चों के अभिभावकों और अतिथियों का स्वागत किया।
छात्रों ने विशेष रूप से शिल्पा शिमले वालिये.., इस ग्राएं देया लंबड़ा... हरियाणवी गीत सहित अन्य प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। बच्चों को पिछले सत्र की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल तथा अन्य गतिविधियों के लिए पुरस्कृत किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त उपनिदेशक जीवन शर्मा ने बच्चों को मोबाइल फोन और नशे से दूर रहने के लिए कई उदाहरण देकर समझाया। इस दौरान उपप्रधान संजीव कुमार, सेवानिवृत्त सीएचटी विजय चंद, रमेश चंद, अर्जुन सिंह, रंजीत सिंह, नारायण सिंह, पृथ्वी सिंह, वीरेंद्र ठाकुर तथा बच्चों के अभिभावक व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।