फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
चंबोह में सैनिक के अंतिम संस्कार पर श्रद्धांजलि देते सेना के जवान व अन्य। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। अवाहदेवी कस्बे के साथ लगते चंबोह गांव के सैनिक का शुक्रवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। रविकांत पंजाब के अबोहर में 17 डोगरा रेजिमेंट में सूबेदार के पद पर तैनात थे। वीरवार को सुबह हार्ट अटैक आने से उसका निधन हो गया। पार्थिव देह लेकर आये नायब सूबेदार रूप सिंह ने बताया कि रविकांत ने सुबह नहा धोकर पूजा पाठ की। उस दिन उसका व्रत भी था और ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार होने लगा। तैयार होते-होते ही उसने अपने सहयोगियों से बताया कि उसके सीने में दर्द उठा है।
विज्ञापन

इतना कहते ही वह बेहोश हो गया। साथियों ने तुरंत उसे कमांड अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविकांत ने करीब ढाई साल बाद सेवानिवृत्त होना था। 16 दिसंबर को रविकांत का जन्मदिन था, उस समय वह घर पर छुट्टी आया हुआ था। महज दस दिन पहले वह अबोहर ड्यूटी पर गया था। बीते सोमवार को अपने सैनिक साथियों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। रविकांत का शुक्रवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके बेटे हिमांशु ने मुखाग्नि दी। श्मशानघाट पर सेना के अधिकारियों ने सलामी दी। इस दौरान भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी तथा रविकांत की बेटी जैस्मिन ने भी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें